राजनीति
-
चाचा शिवपाल पर मेहरबान हुए अखिलेश, स्पीकर को पत्र लिखकर विधानसभा में चाचा के लिए मांगी आगे की सीट…
समाजवादी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और प्रासपा प्रमुख शिवपाल यादव के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने की कवायद…
-
ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती में आसानी होगी
ड्रोन तकनीक के उपयोग से किसानों को खेती करने में सुविधा होगी। कृषि से संबंधित कई ऐसे कार्य जिन्हें करने में पहले कई दिन लगतेथे, उन्हें अब ड्रोन की मदद से कुछ मिनटों में कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार ड्रोन तकनीक के बहुआयामी उपयोग के लिए ठोस प्रयासकर रही है। सरकार ड्रोन से उर्वरक के छिड़काव से लेकर विकास और कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने केकार्यक्रम की सतत निगरानी कर रही है। उक्त बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैतालपुर विकास खण्ड के बलटिकरा ग्राम में सिंजेंटा कंपनी द्वारा आयोजित ड्रोन डिमोस्ट्रेशनकार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल रूप से संचालित कृषि समय की आवश्यकता बनती जा रही है। अनाज में धान, गेहूं, बाजरा, जौ उत्पाद में अग्रणी उत्तर प्रदेश खेती में ड्रोन की कई तरह से उपयोग की बहुत बड़ी गुंजाइश है। राज्य में सरसों, अलसी, तिल, मूंगफली, चना, मटर, मसूर और अरहर बहुतायत में उगाए जाते हैं। अब हम कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के लाभों को देख सकते हैं औरविश्व में हो रहे तकनीकी बदलाव को अनुभव कर सकते हैं और यह ड्रोन तकनीक न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी बल्कि श्रमकी कमी को भी हल करेगी साथ ही मिट्टी और पर्यावरण को बचाने में भी मदद करेगी। ड्रोन तकनीक हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी जी की किसानों की आय को दोगुना करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने में भी मदद करेगा। यह तकनीक फसलों को कीड़ों, मक्खियों और टिड्डियों से बचाने के अलावा छिड़काव की लागत को कम करके उनकी आय में वृद्धि करेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि ड्रोन छिड़काव से किसानों को केवल सात मिनट में एक एकड़ खेत में स्प्रे करने में मदद मिल सकती है जो श्रमलागत को बचाने और किसानों की दक्षता बढ़ाने में मदद कर सकता है। ड्रोन डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान 400 किसानों को इस नईतकनीकी से परिचित कराया गया। इस दौरान उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल, सिजेंटा कंपनी के प्रतिनिधि सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
-
आप पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तीसरी लिस्ट की जारी
उत्तर प्रदेश प्रभारी मा. *सांसद संजय सिंह* की सहमति के उपरांत,*प्रदेश अध्यक्ष माइनॉरिटी विंग*(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) *शकीलमलिक* ने,संगठन विस्तार क्रम में आज “आप” *प्रदेश लखनऊ से तीसरी लिस्ट जारी की* । जिसके अंतर्गत निम्न पदों की घोषणा शकील मलिकद्वारा की गई। मुस्लिम कुरेशी एडवोकेट “प्रदेश उपाध्यक्ष” प्रभारी हापुड़ व साजिद निसार सिद्दीक़ी “प्रदेश सचिव” व प्रभारी झांसी मंडल।साथ ही *ज़िला अध्य्क्ष हेतु,* नाज़िम हसन अध्य्क्ष ज़िला-फर्रुखाबाद,परवेज़ अहमद खान अध्य्क्ष-जौनपुर,मोइनुल हक़ अंसारी अध्य्क्ष-अम्बेडकर नगर,मुनव्वर अलीसैफी अध्य्क्ष-अमेठी, कैप्टन महमूद अध्य्क्ष-प्रतापगढ़, मुहम्मद अनवर अध्य्क्ष-महोबा, मुहम्मद अली अध्यक्ष-आजमगढ़ घोषित किएगए। प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने बताया कि, “सशक्त संगठन विस्तार” के अनुरूप प्रदेश में अब 50 ज़िला अध्य्क्ष नियुक्त किए जा चुकेहैं। *शकील मलिक* ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता व बड़ी तादाद में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिकसंगठनों के प्रमुख उनसे संपर्क बनाए हुए हैं और पार्टी से जुड़कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध और उत्तर प्रदेश में एक बड़े बदलाव की खातिर हरदायित्व पूरा करने को तैयार है। *शकील मलिक* ने कहा कि शीघ्र ही अन्य ज़िला अध्य्क्ष पद हेतु नामों की घोषणा की जाएगी लेकिन “आप” परिवार में किसी को भीकोई दायित्व देने से पूर्व पार्टी के मूल सिद्धांत *ट्रिप्प्ल-सी”* (क्राइम,कैरेक्टर,करप्शन) के तहत उस व्यक्ति से संबंधित पूरी जानकारी वजांच पड़ताल की जाती है। *शकील मलिक* सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश के साथ आशा जताई कि,उनके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचेगी और एक मजबूत संगठन भृष्टाचार के विरूद्ध खड़ा होगा ।
-
आप के सेल्फी विद सरकारी स्कूल अभियान से घबराई योगी सरकार
अरविंद केजरीवाल कहते हैं आइए स्कूल देखिए, योगी जी कहते हैं स्कूल देखना मना है आप के सेल्फी विद सरकारी स्कूल अभियान नेउत्तर प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की खोली पोल उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान “सेल्फी विद सरकारी स्कूल” ने योगी सरकार की नींव हिला दी है. 5 सितंबर शिक्षक दिवस को आप यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने इस अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलोंसे जर्जर सरकारी स्कूलों की फुटेज आना शुरू हो गई. संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा की सेल्फी विद सरकारी स्कूल अभियान से योगीसरकार घबरा गई है सरकार के दबाब में बेसिक शिक्षा अधिकारी जिलों में स्कूलों को आदेश जारी कर रहे है कि किसी भी व्यक्ति यासमूह को स्कूल में प्रवेश न दिया जाए और ना ही स्कूल की स्थिति को देखने दिया जाए. संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से योगीसरकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस तरह के आदेश पारित करने पर मजबूर किया है इससे स्पष्ट है कि वह अपनीनाकामी और लापरवाही को छुपाना चाहते हैं. उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां एक तरफ यहकहते हैं कि आइए स्कूल देखिए वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि स्कूल देखना मना है. उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए नंबर पर प्रतिदिन 100 से अधिक सरकारी स्कूलों की फुटेज भेजी जा रही है, जिसमेंबच्चे, शिक्षक, अभिभावक स्कूल स्टाफ और जनता सभी शामिल है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति अत्यंत दयनीयहै. उन्होंने कहा की बात मिड डे मील में नमक रोटी देने की हो या जर्जर अवस्था में पहुंच चुके भवन की हो सभी शिक्षा के गिरते स्तर कोस्पष्ट रूप से बता रहे हैं.
-
अखिलेश-केशव के ट्विटर वार में कूदे राजभर, बोले- सही लड़ाई लड़ने में किसी की हिम्मत नहीं, दोनों कर रहे पिछड़ों का नुकसान
उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा के बीच जबरदस्त वार पलटवार का सिलसिला चल रहा है। अब इसमें सुभासपा अध्यक्ष…
-
मायावती के ट्वीट पर कृषि मंत्री का पलटवार, पहले बिक जाती थीं चीनी मिलें, अब हो रहा किसानों का बहुमुखी विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की खड़ी फसल से लेकर उसके भंडारण तक के नुकसान को कम करने के लिए…
-
सपा पर सख्त और BJP के लिए कोमल दिखे OP Rajbhar, कहा- PM मोदी धरातल पर उतार रहे अपना काम !
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम…
-
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले कुछ दलो ने हमारी जातियों के साथ धोखा किया
लखनऊ : 17 अन्य पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने वाले राज्य सरकार के आदेश को हाईकोर्ट…
-
Bharat Jodo Yatra पर असम के CM हेमंता का तंज, बोले- कांग्रेस भारत में नहीं पकिस्तान में निकाले यात्रा !
बुधवार को कांग्रेस कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। जो राष्ट्रीय स्तर पहली पैदल यात्रा…









