
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ. यूपी स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 22 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए. चाहें वह पुलिस महकमा हो अथवा लोक प्रशासन प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आए दिन अपनी तबादला नीति को लागु करती रहती है.
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त तबादला नीति की झलक स्वास्थ्य विभाग में भी देखने को मिली. जहां एक साथ 22 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए. प्रदेश सरकार की तबादला नीति एक तरफ जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है, वहीं लोगों की अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं के लिहाज से भी इतने बड़े पैमाने पर CMS के तबादले बेहद अहम माने जा रहे हैं.
बहरहाल, CMS के तबादलों से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा हुआ है. यूपी में IAS, IPS और PPS अफसरों के तबादले तो रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा हैं. लेकिन ऐसा काफी लंबे समय बाद हो रहा है जब स्वास्थ्य विभाग में इतने बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं. कई अस्पतालों पर लंबे समय से तैनात CMS भी इन तबादलों की जद में आए हैं.
इनके हुए तबादले
- डॉ. इंदुकांत CMS महिला चिकित्सालय बदायूं
- डॉ कप्तान सिंह CMS जिला अस्पताल बदायूं
- डॉ प्रदीप कुमार CMS जिला महिला चिकित्सालय बस्ती
- डॉ गीतम सिंह CMS सौ सैय्या अस्पताल छिबरामऊ
- डॉ रुचि जैन CMS डफरिन अस्पताल कानपुर
- डॉ अनिल कुमार CMS जिला महिला अस्पताल इटावा
- डॉ अनिल कुमार शर्मा CMS SSMJ अस्पताल खुर्जा
- डॉ इन्द्रा सिंह CMS जिला महिला अस्पताल सहारनपुर
- डॉ अंजु जोधा CMS संयुक्त अस्पताल शामली
- डॉ सुनीता बनौधा CMS जिला महिला चिकित्सालय जालौन
- डॉ प्रबोध कुमार CMS नेत्र चिकित्सालय प्रयागराज
- डॉ वसुधा सिंह CMS संयुक्त अस्पताल ठाकुरगंज लखनऊ
- डॉ राजीव दीक्षित CMS लोकबंधु अस्पताल लखनऊ
- डॉ संघमित्रा CMS वीरांगना अवंतीबाई लखनऊ
- डॉ निवेदिता कर CMS झलकारी बाई लखनऊ
- डॉ संजू अग्रवाल CMS जिला महिला अस्पताल उन्नाव
- डॉ शारदा जैन CMS जिला अस्पताल बलरामपुर
- डॉ शालू महेश CMS जिला महिला अस्पताल गोंडा
- डॉ अनिरुद्ध प्रताप CMS जिला अस्पताल मऊ
- डॉ राजेश्वर सिंह CMS पं. दीनदयाल अस्पताल अलीगढ़
- डॉ नीता कुलश्रेष्ठ CMS मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़
- डॉ नीता जैन CMS जिला महिला अस्पताल अलीगढ़