
रामपुर- रामपुर में पुलिस के थर्ड डिग्री टार्चर से हड़कंप मच गया है. रामपुर में पुलिस ने दलित युवक ऋषिपाल को चौकी में बंद करके थर्ड डिग्री दी. रस्सी से बांधकर नंगा करके बुरी तरह से पीटा. शरीर के हर हिस्से में टार्चर के निशान हैं.इस मामले में पत्नी ने शिकायत की थी.
2 पुलिसकर्मी जयदेव सिंह और अमित कुमार पर FIR दर्ज हुई और दोनों सस्पेंड कर दिए गए हैं.लेकिन रामपुर के एसपी के खिलाफ न तो कोई जांच बैठी न कोई कार्रवाई की गई.
मामला दो दिनों से वायरल है तो चौकी वालों पर कार्रवाई हो गई लेकिन दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर डीजीपी ने कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया. जालौन और चित्रकूट में तो पुलिस ने टार्चर करके दो लोगों को मार डाला लेकिन उसमें भी किसी सीनियर पर कार्रवाई नहीं की. सिर्फ एक सर्कुलर जारी करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई. नतीजा रामकपुर कांड हो गया.









