UP Election 4th Phase Voting: कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने डाला वोट, बोले- BJP बनाने जा रही 300 प्लस की सरकार…

लखनऊ. यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चौथे चरण की 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण के 9 जिलों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली,फतेहपुर और बांदा जिले में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह ने लखनऊ में वोट डाला है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने चिल्ड्रेन पैलेस म्युंसिपल स्कूल में मतदान किया है। महेंद्र सिंह ने कतार में खड़े होकर वोटिंग की। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा बीजेपी ने देश-प्रदेश में काम किया है, ‘जनता बीजेपी सरकार के काम को चुनने जा रही है। ‘हमारी सरकार ने 5 सालों में बहुत काम किया है, BJP 300 प्लस की सरकार बनने जा रही है।

बता दें, यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button