UP Election 4th Phase Voting: यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज, लखनऊ, रायबरेली समेत इन 9 जिलों की 59 सीटों पर होगी वोटिंग

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरु होगा। यूपी चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है। चौथे चरण की 59 विधानसभा सीटों में 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद होगी।

यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान होना है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान होना है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

यूपी विधानसभा के चौथे चरण में योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ कैंट सीट पर और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सपा के अनुराग भदौरिया टक्कर दे रहे हैं।

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां सपा के अभिषेक मिश्रा कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चौथे चरण के दिग्गज प्रत्याशियों में रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सपा से भाजपा में आये नितिन अग्रवाल हरदोई सीट से चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV