UP Election: सपा के गढ़ में BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने झोंकी ताकत, हर नेता और कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश…

कन्नौज. यूपी में विधान सभा चुनाव की सरगर्मी तेज है, दो चरणों के मतदान के बाद अब तीसरे चरण के चुनाव में जोर आजमाया जा रहा है। इस तीसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 16 जिले आते हैं, ऐसे में नेताओं का प्रचार पहले से ज्यादा तेज हो चला है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कन्नौज, बिल्हौर और सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र में जाकर भाजपा के लिए जमकर प्रचार किया। इस दौरान भारत समाचार की टीम भी स्वतन्त्र देव के साथ रही।

कन्नौज इत्र की नगरी है, कन्नौज को समाजवादी पार्टी की गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार इत्र की नगरी में चुनाव किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं है, बीजेपी की तरफ से पुलिस सेवा छोड़कर आने वाले रिटायर्ड आईपीएस असीम अरुण मैदान में हैं। इस सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार दोहरे हैं जो पिछली बार यही से सपा के विधायक बने थे। सीधा मुकाबला इन्ही दोनों के बीच है।

इस कन्नौज सीट पर भाजपा के लिए ये डू आर डाई कि स्थिति है। भाजपा ने वैसे तो कन्नौज में बीते लोकसभा का चुनाव जीता है, लेकिन विधान सभा चुनाव में इस बार पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोई कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते है, इसलिए कन्नौज के हर नेता, हर नौजवान कार्यकर्ता से बात करते हुए जोश भर रहे हैं।

कन्नौज में अगर बीजेपी को जीत हासिल होती है तो ये सपाई गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं कि असीम जीत होगी, इस बात को स्वतंत्र देव बाखूबी जानते हैं इसलिए मंच से कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए बार बार कहते हैं भाजपा की जीत इस क्षेत्र में विकास को रफ्तार कम नहीं होने देगी।

कन्नौज की इस जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के साथ हम कुछ ही दूर पर मौजूद बिल्हौर विधान सभा की तरफ चल दिए। भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ हुई इस बातचीत से ये बात साफ है कि बीजेपी अपनी आसान और बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त है। योगी सरकार की कानून व्यवस्था, माफ़िया पर एक्शन और गरीब कल्याण की योजनाओं के मिश्रण को हर जनसभा रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button