UP Election: BSP सुप्रीमो मायावती ने फूंका बिगुल, चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान, इस दिन जनसभा को करेंगी संबोधित…

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है।

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती सोशल मीडिया के जरिए लगातार भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं। लेकिन अब उन्होंने यूपी चुनाव में उतरने की घोषणा की है। बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती ने कोविड नियमों का पालन करते हुए रैली बुलाई है।

Koo App
अवगत कराना है कि दिनांक 2 फरवरी 2022 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीया बहन कु. मायावती जी आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी । जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओ को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। #जय_भीम #जय_भारत #भाईचारा_बढ़ाना_है_बसपा_को_लाना_है #Mayawatiji #बहन_जी_है_यूपी_की_आस #बसपा_का_बढ़ता Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 25 Jan 2022

बता दें, बीते सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि यूपी की कानून-व्यवस्था बदतर है। भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जान-माल की असुरक्षा है। यहां बेरोजगारी, लाखों पलायन विशाल आबादी वाले यूपी में बड़ी समस्या है। जिससे समाज और प्रदेश पिछड़ रहा है। साथ ही मायावती ने कहा है कि BSP सरकार ने गरीबों को आवास दिए थे, गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं दी थी,‘हमारे कामों को BJP भुनाने का प्रयास कर रही है’,बीजेपी ने अपना क्या किया?।

इससे पहले रविवार को मायावती ने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा था। मायावती ने यूपी में कांग्रेस को वोट कटवा पार्टी बताया था, उन्होंने यूपी की जनता से कहा था कि यूपी में कांग्रेस को वोट देकर बर्बाद न करें। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके बसपा की सरकार बनाने की जरूरत है। यूपी में बसपा नंबर 1 पर है।

Related Articles

Back to top button
Live TV