UP Election: हमीरपुर में बोले CM Yogi- सपा सरकार गुंडे-माफियाओं की थी, जिस पर बुल्डोजर चलाने का काम किया…

हमीरपुर. हमीरपुर ज़िले की दोनों विधानसभाओं में चुनावी घमासान युद्ध स्तर पर पहुँच चुका है और चुनाव प्रचार ख़त्म होने में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। इस घमासान में और जान फूंकने के लिए बड़े बड़े नेताओं के आगमन का आखरी दौर चार रहा है। उसी के तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहाँ पहुँच हुए थे। जिन्होंने पहली जनसभा राठ विधानसभा में की और दूसरी जनसभा सदर विधानसभा के सुमेरपुर कसबे में की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ सपा सरकार पर हमलावर रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सदर विधानसभा के सुमेरपुर कसबे में जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाई और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ का कहना था सपा सरकार गुंडे माफियाओं की सरकार थी जिस पर बुलडोज़र चलाने का काम उनकी सरकार ने किया है।

सुमेरपुर कस्बे की तपोभूमि में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा दोनों को आड़े हांथों लेते हुए कहा उनकी सरकार में मुफ्त का राशन बंट रहा है। जबकि सपा सरकार हो या बसपा सरकार दोनों ही सरकार खुद ही राशन खा जाती थी। सीएम योगी आदित्यनाथ यहीं नही थमे इन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सपा सरकार ने विधवाओं बेवाओं और दिव्यांगों की पेंशन रोकी थी जबकि उनकी सरकार ने 1 करोड़ लोगों को पेंशन दी है।

Related Articles

Back to top button