UP Election: CM योगी थोड़ी देर में पहुंचेंगे मथुरा, हुनर हाट और ब्रजराज महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा जाएंगे जहां पर वह एक हजार साधुओं के साथ भोजन करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में ब्रजराज उत्सव और हुनर हाट का उद्घाटन भी करेंगे। वही सीएम की सुरक्षा को लेकर मथुरा में चाक चौबंद इंतजाम किये गये है।

मथुरा में सीएम की सुरक्षा में 1080 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। जिसके बाद वह एक हजार साधुओं के साथ भोजन करेंगे। इतना ही नहीं सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने के लिए भी पहुंचेंगे.

जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित हुनर हाट और ब्रजराज महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुट गए है। वृंदावन पानी घाट पुल के पास हेलीपैड बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

मथुरा में 10 दिवसीय हुनर हाट ब्रज रज महोत्सव कार्यक्रम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में अनेक राज्यों से आ रहे कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नजर आएंगे. साथ ही वही फिल्मी कलाकार भी संगीत की धुन पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देंगे. ब्रज महोत्सव को सफल बनाने के लिए अधिकारी दिन रात एक किया है।

Related Articles

Back to top button