UP Election: किसान आंदोलन के बीच यूपी के हर जिले में ट्रैक्टर रैली निकालेगी भाजपा किसान मोर्चा

बागपत. बागपत जिले के बड़ौत शहर में आज भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र तुगाना ने कहा कि आज से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सभी जनपदों में अलग-अलग तिथियों में निकाली जाएगी। वहीं बागपत जनपद में 23 नवंबर को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।

आज सत्येंद्र तुगाना बड़ौत में किसान मोर्चा के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों एवं दी जाने वाली योजनाओं सुविधाओं की जानकारी देने के लिए यह ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। 16 नवंबर से यानी आज से इस ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ मऊ जनपद से किया गया है। बागपत जनपद में यह रैली 23 नवंबर को निकाली जाएगी इसकी परमिशन भी जिलाधिकारी से रैली से पूर्व ले ली जाएगी। इस रैली के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली योजनाओं सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूकता लाना है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैलियों से भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी एक किसान हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य का वह भी समर्थन करते हैं। रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक्टर रैली में कम से कम 200 और ज्यादा से ज्यादा 500 ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे। रैली की सभी जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा किसान मोर्चा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चला रहा है उन्हें सरकार ने जो कृषि कानून बनाएं हमें उन पर आपत्ति है तो वह उसके लिए आंदोलन चला रहे हैं इसमें जो उनका कार्यक्रम है वह अपने रूप से चलाते रहते हैं हमारा उनसे कोई कंपटीशन नहीं है और ना ही कोई विरोध है वह अपना काम करें हम अपना काम कर रहे हैं। ट्रैक्टर रैली हम किसानों को सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए निकाल रहे हैं और उन उपलब्धियों को किसानों तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं जन जागरण के लिए देखिए यह समय होता है हर चीज का समय होता है इससे पहले भी हमारे बहुत से कार्यक्रम लगे हुए थे ट्रैक्टर रैली का विचार बनाएं तो अब उस मुद्दे पर बात हो रही है सरकार की तरफ से केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से जितनी भी योजनाएं आई हैं उसका एजेंडा तैयार कर आप लोगों को दे दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button