UP Politics: BJP सांसद वरुण गांधी हुए अखिलेश यादव के मुरीद, इस मुद्दे पर जमकर की तारीफ

भाजपा सांसद वरुण गांधी इन दिनों अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है।

पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी इन दिनों अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है। सांसद वरुण गांधी ने कहा अखिलेश यादव ने बड़ा मन दिखाते हुए बिना राजनीति के हमारे प्रस्ताव को माना था। बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद सपा से नजदीकियों की चर्चा तेज हो गई है।

पीलीभीत के एक जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे वरुण गांधी ने अखिलेश यादव की प्रशंसा की। सांसद वरुण गांधी ने कहा सीएम रहते अखिलेश को कर्जमाफी का पत्र लिखा था, बिना राजनीति के अखिलेश ने प्रस्ताव को माना था। उन्होंने बड़ा मन दिखाकर सारे अधिकारियों को बोला कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। इनकी मदद करिए, ये कुछ करना चाहते हैं। जिसके बाद हमने करीब 42 हजार लोगों की सूची पाई।

वरुण गांधी ने कहा मैंने पूरा उत्तर प्रदेश घूमा है मैंने एक दिन सोचा कि वो कौन से आर्थिक मानक हैं। जिसके अंतर्गत एक किसान या फिर आम आदमी आ जाए। आखिर क्यों वो आत्महत्या करने पर मजबूर होता है। उस समय शायद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। मैंने उनको एक चिट्ठी लिखी थी। मैंने कहा था कि मान्यवर इसमें कोई राजनीति नहीं है। ऐसे में वरुण गांधी का कहना है कि परेशान किसानों के लिए कुछ करने में अखिलेश यादव ने उनकी मदद की।

Related Articles

Back to top button