UP : मैनपुरी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पिता-पुत्र और बहू की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार…

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गयी। आपसी रंजिश के चलते पिता और पुत्र के साथ बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।

थाना करहल के नगला अतिराम में सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। एक घायल महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button