UP Weather Alert: लखनऊ-कानपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 32 जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लखीमपुर खीरी के निघासन में सबसे ज्यादा 192.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं हमीरपुर के राठ में 158 मिलीमीटर और राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.250 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है

मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, कन्नौज, औरैया, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली, लखनऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, प्रयागराज, अमेठी, कानपुर देहात, उन्नाव और चंदौली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button