UP Weather Update: भीषण गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भीषण गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगा।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पार हो चुका है। जिसकी वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सहारनपुर में रविवार को अधिकतम पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गई।

भीषण गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगा। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा। जबकि आगरा 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

आज यानी रविवार को गर्मी का आलम ऐसा है कि एसी और कूलर भी काम नहीं कर रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने 27 मई को भी यूपी के कई जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरैया, झांसी महोबा, ललितपुर, प्रतापगढ़, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, इटावा, जालौन हमीरपुर में लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही 28 मई को हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button