शामली के विकास जैजनिया से मिले अखिलेश, भारत से थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करेंगे विकास

विकास जैजनिया के साइकिल यात्रा की खास बात ये हैं कि वो अपनी यात्रा में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओं का भी प्रचार कर रहे हैं. जैजनिया ने सितम्बर 2022 में श्रीनगर से कन्या कुमारी तक 53 दिनों की यात्रा पूरी की थी. इसके बाद 7 अप्रैल 2023 से नेपाल, भूटान होते हुए थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करने की उनकी योजना है.

शुक्रवार को शामली के विकास जैजनिया ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की. दरअसल, विकास जैजनिया पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं. इसी कड़ी में विकास जैजनिया पर्यावरण संरक्षण के मिशन को लेकर भारत से थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करने वाले हैं.

विकास जैजनिया के साइकिल यात्रा की खास बात ये हैं कि वो अपनी यात्रा में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओं का भी प्रचार कर रहे हैं. जैजनिया ने सितम्बर 2022 में श्रीनगर से कन्या कुमारी तक 53 दिनों की यात्रा पूरी की थी. इसके बाद 7 अप्रैल 2023 से नेपाल, भूटान होते हुए थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करने की उनकी योजना है.

विकास ने शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और अपने इस अभियान की जानकारी दी. अखिलेश यादव ने विकास जैजनिया को उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके साहस तथा पर्यावरण प्रेम की प्रशंसा की है.

Related Articles

Back to top button
Live TV