विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख-सलमान पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखी ये बात…

‘द कश्मीर फाइल्स ’के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आज ट्वीट कर शाहरुख खान और सलमान खान पर निशाना साधा। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने आज ट्वीट कर लिखा, जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।'

‘द कश्मीर फाइल्स ’के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आज ट्वीट कर शाहरुख खान और सलमान खान पर निशाना साधा। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने आज ट्वीट कर लिखा, जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।’

बता दे कि इससे पहले आईएमडीबी ने आज टॉप 10 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट जारी की जिसमें कमल हसन की फिल्म विक्रम टॉप पर है। जबकि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इकलौती बॉलीवुड फिल्म है। जिसने इस लिस्ट के टॉप 5 में जगह बनाई ।

और आईएमडीबी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के बाद ही विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट पर दोनों खान पर निशाना साधा। वहीं बात करे इस लिस्ट की तो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केजीएफ: चैप्टर 2 है जबकि तीसरे नंबर पर विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स वहीं चौथे नंबर पर हृदयम् और पांचवे नंबर पर ss rajamouli  की आरआरआर है।

Related Articles

Back to top button