Weather Today: हो जाएं तैयार, आज से पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड..यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश

Weather Today: हो जाएं तैयार, आज से पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड..यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश

Weather Today: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कई राज्यों में सुबह-सुबह घना कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को यूपी समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और तेलंगाना हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में आज यानी नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। आज सुबह कोहरे छाए रहेंगे। दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकलेगा।

इन राज्यों में बारिश हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट राज्यों में नौ से 11 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं, मिचौंग तूफान की वजह से दक्षिण भारत में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button