
लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ी घोषणा की है। लखनऊ स्थित 12 माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मीटिंग में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश आनंद को हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन रिजल्ट अच्छा नहीं रहा।
तो इस लिए आकाश को बनाया उत्तराधिकारी
बसपा ने पार्टी के अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर युवा चेहरे आकाश आनंद पर दांव लगाया है। इसको लेकर अभी तक कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन मायावती के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि वह आकाश को भविष्य की राजनीति के लिए अभी से तैयार करना चाहती हैं। जिससे वह राजनीतिक दांव-पेंच, चुनाव प्रचार और अन्य पहलुओं का अनुभव मिल सके।
कौन है आकाश आनंद
आकाश की राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी। उसी वर्ष सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ मंच पर दिखे थे। वर्तमान में आकाश पार्टी के नेशनल के कोऑर्डिनेटर हैं। मायावती ने ही साल 2017 में सहारनपुर रैली में आकाश को लांच किया था।
आकाश के लांचिक के बाद यूपी में बसपा लगातार कमजोर हुई। जहां, 2017 और 2019 में पार्टी को बड़ी हार हुई तो वहीं 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही सिमट गई।









