हॉलीवुड क्रिटिक्स अवार्ड में क्यों नहीं आये जूनियर एनटीआर ? फिल्म RRR ने अपने नाम किये कई अवार्ड

हॉलीवुड क्रिटिक्स अवार्ड के आधिकारिक हैंडल ने स्पष्ट किया कि जूनियर एनटीआर को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो सके।

मनोरंजन डेस्क. डायरेक्टर राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी और दर्शकों को पसंद आई थी। इस फिल्म का सफलता किसी से नहीं छुपी है। मगर अब ये भारत के बहार भी झंडे गाड़ रही है। ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। बीते दिनों में इस फिल्म ने कई अवार्ड जीते है। फिल्म का गाना नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता है। इस फिल्म को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

फिल्म को जब हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड मिला तब वह पर राजामौली और राम चरण ही सिर्फ अवार्ड लेने आये। लेकिन जूनियर एनटीआर वहाँ उपलब्ध नहीं थे। संगीतकार एमएम केरावनी को नातू नातु के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का अवॉर्ड भी मिला।

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर लिखा की उन्होंने लिखा, ‘आरआरआर के फैंस और समर्थक, हमने एन.टी.रामा राव जूनियर को अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने का निमंत्रण भेजा था, लेकिन वह भारत में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वह जल्द ही हमसे अपना अवॉर्ड रिसीव करेंगे। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद’।

Related Articles

Back to top button
Nevoile de lumină solară ale Un incident neașteptat: ce trebuie să faceți cu Un cardiolog avertizează că sarea este cea mai