संसद में मुखर होकर अपनी बात रखने वाले आप नेता संजय सिंह क्यों हैं सुर्खियों में ?

दिल्ली से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले संजय सिंह देखते ही देखते केंद्र की राजनीति में भी और भी ज्यादा सक्रिए हो गए.

डिजिटल डेस्क- आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में है. संजय सिंह के केंद्रीय राजनीति की शुरुआत साल 2012 में AAP की स्थापना के साथ हुई थी. दिल्ली से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले संजय सिंह देखते ही देखते केंद्र की राजनीति में भी और भी ज्यादा सक्रिए हो गए. संजय सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद राजनीति को चुना. आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ संजय सिंह की इमेज,संसद में विपक्ष की मुखर आवाज के रुप में बन गई है. साल 2018 में राज्यसभा सांसद बनने के बाद आप सांसद ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. सांसद के रुप में संजय सिंह लगभग सभी सत्रों में उपस्थित रहे हैं. संजय सिंह लगातार संसद में बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए दिखाई दिए देते हैं.

साल 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में संजय सिंह की भूमिका काफी ज्यादा अहम रही. यहां सरकार बनाने की प्लानिंग में उनका काफी अहम योगदान रहा है. सदन में संजय सिंह की हाजिरी 86 फीसदी रही. सदन में होने वाली बहस में हिस्सा लेने का राष्ट्रीय औसत 98 है, लेकिन संजय सिंह 218 बहस का हिस्सा बने हैं. सदन में सवाल पूछे जाने का राष्ट्रीय औसत 259 है, जबकि संजय सिंह राज्यसभा में 479 सवाल पूछ चुके हैं. बता दें कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह यूपी के सुल्तानपुर से ताल्लुख रखते हैं. साल 2010 में जब अन्ना हजारे ने जंतर मंतर पर धरना देने से लेकर रामलीला मैदान में अनशन किया, तो संजय सिंह को मंच संभालने की जिम्मेदारी मिली. और संजय सिंह ने इसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा. खैर अब 2024 के चुनाव नजदीक हैं ऐसे में आप नेता संजय सिंह भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

2024 का चुनाव अब नजदीक है. और सभी राजनीतिक दल अपना-अपना दमखम दिखाने में जुट गए है. और इस चुनावी पारी में अपना खेल दिखाने में लगे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button