
नई दिल्ली. लोकसभा के बाद महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी सर्वसम्मति से पास हो गया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन जाएगा। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा महिला आरक्षण बिल तो अच्छा है, लेकिन परिसीमन, जनगणना का क्लॉज सही नहीं है। सरकार चाहती तो महिला आरक्षण का लाभ आज से ही दिया जा सकता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर ओबीसी की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया।
महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता की है। राहुल गांधी ने कहा महिला आरक्षण बिल तो अच्छा है, लेकिन परिसीमन, जनगणना का क्लॉज सही नहीं है। सरकार चाहती तो महिला आरक्षण का लाभ आज से ही दिया जा सकता है। परिसीमन, जनगणना का इंतजार क्यों करना, परिसीमन, जनगणना में बहुत साल लग जाएगा। महिला आरक्षण बिल जाति जनगणना से ध्यान हटाने की कोशिश है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने संसद में दिए 90 सचिव में सिर्फ 3 सचिव ही ओबीसी मुद्दे को भी उठाया।
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 22, 2023
➡️कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेसवार्ता
➡️महिला आरक्षण बिल पर राहुल की प्रेसवार्ता
➡️महिला आरक्षण बहुत अच्छी चीज है- राहुल गांधी
➡️परिसीमन, जनगणना का क्लॉज सही नहीं- राहुल
➡️महिला आरक्षण आज ही से दिया जा सकता है- राहुल
➡️परिसीमन, जनगणना का इंतजार क्यों करना- राहुल… pic.twitter.com/eTgtoG3JI2
राहुल गांधी ने कहा 90 सचिव में सिर्फ 3 सचिव ही ओबीसी से हैं। BJP के लोग रोज ओबीसी की बात करते हैं। लेकिन इन लोगों ने OBC के लिए क्या किया। क्या हिंदुस्तान में OBC की आबादी 5% है। मुझे जानना है कि देश में कितने OBC हैं। देश में OBC की जनगणना होनी चाहिए। गौरतलब है कि, 27 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद अब महिलाओं को आरक्षण वाला विधेयक पास हो गया है.राज्यसभा में महिला आरक्षण के विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। वहीं महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े। अब यह विधेयक दोनों सदनों से पास हो चुका है. अब इसके बाद केवल राष्ट्रपति की मंजूरी बाकी है।









