
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। आजमगढ़-रामपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत से गदगद सीएम योगी कैबिनेट बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में उद्योग, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो सकते हैं।
सीएम योगी कैबिनेट के बाद मंत्री समूह के साथ बैठक करेंगे और रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।