पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने लिया सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऐसे लोग पर सख्त एक्शन लेने जा रही है। जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारतीय टीम की हार के बाद पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया था। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक इस मामले में 7 लोगों को नामजद किया है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा रही है। जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारतीय टीम  की हार के बाद पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया था। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक इस मामले में 7 लोगों को नामजद किया है।

पुलिस ने जिन 7 लोगों को नामजद किया है। उसमे तीन लोग बरेली के रहने वाले है। तीन लोग आगरा के और एक शख्स लखनऊ का है। जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस चलाया जाएगा।

वहीं आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस कैंपस में तीन कश्मीरी छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। क्योंकि इन तीनो छात्रों ने पाकिस्तान की जीत के बाद व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस लगाए थे। जिसके बाद कैंपस के तमाम छात्रों ने इस पर ऐतराज जताया था। जिसके बाद पुलिस इन छात्रों के खिलाफ पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button