
योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले स्वामी शिवानंद को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया । बता दे कि स्वामी शिवानंद जो 126 साल के है नंगे पैर पद्मश्री अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। वहीं पद्मश्री अवॉर्ड लेने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घुटनों के बल बैठकर नमस्कार किया।
जिससे बाद पीएम नरेंद्र ने भी तुरंत झुक कर स्वामी शिवानंद को नमस्कार किया। इसके बाद स्वामी शिवानंद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी घुटनों के बल बैठकर उनको नमस्कार किया जिसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें झुककर उठाया और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।
आपको बता दे कि स्वामी शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ था। और उनका जीवन तीन शताब्दियों तक फैला है लेकिन उनकी इतनी उम्र होने के बावजूद वह घंटों योग करने के लिए पर्याप्त मजबूत हैं। और वो रोज 3 बजे सोकर उठ जाते हैं और रात में 9 बजे के पहले ही सो जाते हैं। और वह खाने में सिर्फ दाल रोटी व उबली हुई सब्जी खाते हैं।