उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी और पास साल का बच्चा शामिल है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागड का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीलेश साहू शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पठोरिया मुहल्ले का रहने वाला है। नीलेश अपनी पत्नी व बेटे के साथ प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ स्थित ससुराल गया था। वह अपने साले के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए 28 मई को ससुराल गया था।
मृतक नीलेश टैक्सी ड्राइवर था और शराब पीने का आदि था। बताया गया ससुराल में पति पत्नी दोनों का झगड़ा हुआ इसके बाद उसने यह कदम उठाया।