
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद कजरीवाल आज यानि 2 तारिख को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले आप पार्टी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होनें कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होनें कहा आज मैं फिर से जेल जा रहा हूं, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिन का समय दिया था, मेरे लिए पार्टी नहीं,देश बचाना अहम है, मुझे बिना सबूत के जेल में डाला गया .
उन्होनें आगे सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए कहा ये किसी को भी जेल में भेज सकते है, मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, कल आए सारे एग्जिट पोल फर्जी है , साथ ही अपने आपको देश के लिए समर्पित होने को लेकर उन्होनें कहा मेरे शरीर का एक एक कतरा देश के लिए है .
आपको बता दें अरविंद कजरीवाल दोपहर तिहाड़ जेल पहुंचेंगे उसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा. केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 21 दिन की अंतरिम बेल दी गई थी.1 जून को रिहा होने की अवधि समाप्त हो गई है. प्रवर्ततन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था.









