
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने आज सुबह 4 बजे कृष्णा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। सोमवार को वह डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थीं, और अब बताया जा रहा है कि माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल से जल्द ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी।
सीमा और सचिन की प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। सचिन मीणा के साथ पबजी खेलते-खेलते सीमा को प्यार हो गया था। 2023 में सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं और दोनों ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। इस नए सदस्य के आगमन से उनके परिवार में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।
सीमा के पहले चार बच्चे हैं और उनका पहला पति गुलाम हैदर पाकिस्तान में रहता है। सचिन और सीमा ने अपनी पांचवीं बेटी का नाम फिलहाल घोषित नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसका नामकरण किया जाएगा।
सीमा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह उलटी और चक्कर महसूस कर रही थीं। प्रेगनेंसी टेस्ट के पॉजिटिव रिजल्ट के बाद सचिन को सरप्राइज देते हुए वीडियो पोस्ट किया।
सीमा के अधिवक्ता ने पहले ही घोषणा की थी कि उनका बच्चा भारतीय नागरिकता प्राप्त करेगा।









