Weather Forecast UP : पारा लुढ़का, कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी और ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं तेज़ हो गई हैं, और आज 17 जिलों में आंशिक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज किया गया। वहीं, इटावा, बरेली, अयोध्या और बाराबंकी में भी तापमान 10°C से नीचे चला गया है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहर के और बढ़ने का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button