जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, सेना और सुरक्षा बलों की जमकर की तारीफ

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, सेना के शौर्य और विकास को लेकर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि सेना ने देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा बलिदान दिया है। जवानों के सेवाभाव के सामने वह नतमस्तक हैं और देश उनके योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने सेना के हाथ बांध रखे थे, लेकिन उनकी सरकार ने सुरक्षा बलों को निर्णय लेने की पूरी आजादी दी है। देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का भय अब परास्त हो चुका है और देश का हर हिस्सा नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। बस्तर में 40-50 साल बाद ऐसी दिवाली आई है। आज यहां विकास की बहार है और नक्सलवाद खत्म हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में तेजी से विकास हो रहा है। फेक करेंसी को तबाह किया गया है और अवैध हथियारों की सप्लाई बंद की गई है। उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व बैंक ने भी देश की आर्थिक प्रगति को स्वीकार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस विकास, युवाओं के रोजगार और गरीबों के कल्याण पर है। हर घर जल जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश का हर जवान उनके परिवार का हिस्सा है और देश के लोग अपने जवानों पर गर्व करते हैं। जवानों के बीच हर दिवाली उनके लिए खास होती है।

Related Articles

Back to top button