Rojgar Mela 2023: कई लोगों को राष्ट्रसेवा का मिलने वाला है मौका, नई दिशा देने का करेगा काम- स्मृति ईरानी

इस दौरान स्मृति इरानी ने कहा कि रोजगार मेला एक नई दिशा देने का काम करेगा। उन्होने आगे कहा कि कई लोगों को राष्ट्रसेवा का मौका मिलने वाला है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति जुबिन इरानी आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुई। रोजगार मेला, रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने के प्रति प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। स्मृति ईरानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कई लोगों को राष्ट्रसेवा का मौका मिलने वाला है।

रोजगार मेले से यह संभावना है कि वह आगे रोजगार सृजन तथा युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सार्थक रोजगार अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगा। इसके लिए उतर प्रदेश में लखनऊ,वाराणसी,आगरा,मुरादाबाद और गोरखपुर में नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। इन नियुक्ति पत्रों को बांटने के लिये लखनऊ में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी मौजूद रही।

इस दौरान स्मृति इरानी ने कहा कि रोजगार मेला एक नई दिशा देने का काम करेगा। उन्होने आगे कहा कि कई लोगों को राष्ट्रसेवा का मौका मिलने वाला है। आज 330 बच्चों की जो सूची मुझे दी गई है उसमें से एक 38 लोग ऐसे हैं जो एम्स रायबरेली में अपनी सेवा देंगे यह व्यवस्था है जो वर्षों से लंबित अमेठी से सांसद होने के नाते हैं और रायबरेली में कमेटी के चेयरमैन होने के नाते मुझे इस चीज का क्या था कि लोग बरसों से इस चीज से वंचित और स्वास्थ्य की सुविधा उनके अपने जनपद में उपलब्ध हो उसके लगभग लोगों को 4 दशक हो चुके हैं इसलिए आज प्रधानमंत्री मोदी का मैं धन्यवाद करना चाहती हूं एक तरफ आईआईटी कानपुर रायबरेली भारतीय डाक विभाग की तरफ से 116 लोग को आज नियुक्ति पत्र मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button