केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी फेरबदल, किरेन रिजिजू से छीना कानून मंत्रालय, ये रही बड़ी वजह!

किरेन रिजिजू से केंद्रीय कानून मंत्रालय ऐसे समय में छीना है जब वो न्यायपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर मुखरता से अपनी बात रख रहे थे. किरेन रिजिजू लगातार न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में थे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर ज्वलंत सवाल खड़े किए थे.

मंगलवार को मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर हुआ. किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन गया और उन्हें अर्थ और साइंस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई. वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदलकर उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री बना दिया गया. इससे पहले एसपी सिंह बघेल कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार संभाल रहे थे.

केंद्रीय कानून मंत्रालय की बागडोर अर्जुन मेघवाल को सौंप दी गई. इससे पहले अर्जुन राम मेघवाल केन्द्रीय संस्कृति एवम संसदीय कार्य मंत्री थे. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए ये बदलाव भले ही छोटे स्तर पर क्यों ना किए गए हों लेकिन इसके बड़े मायने हैं.

किरेन रिजिजू से केंद्रीय कानून मंत्रालय ऐसे समय में छीना है जब वो न्यायपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर मुखरता से अपनी बात रख रहे थे. किरेन रिजिजू लगातार न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में थे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर ज्वलंत सवाल खड़े किए थे. जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम व्यवस्था पर किरेन रिजिजू लगातार सवाल उठा रहे थे और इसकी खुलेआम आलोचना करते कई बार नजर आए. नंवबर में उन्होंने कॉलेजियम सिस्टम को संविधान के लिए एलियन बताया था. उन्होंने कहा था कि कॉलेजियम सिस्टम में कई खामियां हैं.

बहरहाल, अब अर्थ और साइंस मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर CJI, SC, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है. मैं भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों को न्याय की आसानी सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री मोदी के विजन को उसी जोश के साथ पूरा करने के लिए तत्पर हूं, जिसे मैंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है.”

Related Articles

Back to top button