
समीर वानखेड़े वसूली मामले नया खुलासा हुआ है। वानखेड़े शाहरुख खान के साथ सम्पर्क में थे। वानखेड़े ने शाहरुख के साथ हुई बात को कोर्ट में पेश किया है। शाहरुख अपने बेटे को छुड़ाने के लिए मिन्नतें कर रहे थे, शाहरुख ने मिन्नतों भरा संदेश वानखेड़े को भेजा था।
बॉम्बे हाईकोर्ट में आज वानखेड़े मामले में सुनवाई चल रही है। समीर वानखेड़े का एक और चेहरा उजागर हो गया है। NCB अफसरों के बाद शाहरुख का चैट कोर्ट में पेश किया गया है। अपने बचाव में वानखेड़े सबको लपेट रहा है। वानखेड़े ने बीच में कुछ डर्टी लोगों का भी जिक्र किया है। शाहरुख खान ने वानखेड़े को मैसेज भेजा था। मैसेज में बेटे को छुड़ाने और मिलाने की गुहार लगाई थी। शाहरुख ने चैट में कहा कि मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है, हो सकता है मैसेज भेजना गलत हो,लेकिन मैं एक पिता हूं। शाहरुख मिन्नतें करते रहे लेकिन समीर बार-बार शाहरुख पर दबाव बना रहा था।
मुम्बई
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 19, 2023
➡️समीर वानखेड़े वसूली मामले नया खुलासा
➡️शाहरुख खान के साथ सम्पर्क में था वानखेड़े
➡️शाहरुख और समीर के चैट याचिका में लगाए गए
➡️वानखेड़े ने शाहरुख के साथ हुई बात को कोर्ट में पेश किया
➡️समीर वानखेड़े का एक और चेहरा उजागर हुआ
➡️शाहरुख अपने बेटे को छुड़ाने के लिए… pic.twitter.com/r3Cf5mQfHu
आर्यन खान गिरफ्तारी मामले को लेकर इससे पहले अशोक मुथा जैन और समीर वानखेड़े का चैट वायरल हुआ था। अशोक मुथा जैन आर्यन खान मामले में वानखेड़े से पूरा अपडेट ले रहे थे, साथ ही समीर वानखेड़े को लगातार निर्देश दे रहे थे। जैन छापे से लेकर रिमांड तक की पल-पल की अपेडट ले रहे थे। इसका खुलासा वायरल चैट में हो रहा है।









