सीएम योगी ने किसान कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा-पिछले 9 वर्षों में भारत को बदलते देखा

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 'वृहद संतृप्तीकरण अभियान' व कृषक पंजीकरण का शुभारंभ और 'दर्शन' पोर्टल के 'लोगो' को लॉन्च किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत को बदलते देखा है.

लखनऊ; सीएम योगी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ‘वृहद संतृप्तीकरण अभियान’ व कृषक पंजीकरण का शुभारंभ और ‘दर्शन’ पोर्टल के ‘लोगो’ को लॉन्च किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत को बदलते देखा है. अब किसान व श्रमिक देश के एजेडे में शामिल हुआ है. सीएम ने कहा किसान, श्रमिक जाति मजहब के नहीं होते.

किसान श्रमिकों के नाम के नारे लगते थे, लेकिन उन्हें कभी शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका. सीएम योगी ने सरकार द्वारा कराए जा रहे मृदा परीक्षण को लेकर कहा कि धरती माता की भी गुणवत्ता पहली बार पता लगाया गया. अन्नदाता किसान के फसलों का मूल्यांकन हुआ.. 2017 से 2022 तक हमने उत्तरप्रदेश मे पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई योजना से युक्त किया.

सीएम ने कहा कि एमएसपी दलहन, तिलहन फसलों पर भी दी जा रही है. हमारा अन्नदाता किसान हमेशा परेशान रहता था, समय पर बीज़, खाद नहीं मिल पाता था. हमारे लिए ये चुनौती थी. 2018 दिसंबर मे प्रधानमंत्री ने गोरखपुर मे किसान सम्मान निधि की घोषणा की थी. उत्तरप्रदेश के 2 करोड़ 63 लाख किसान इस योजना से आज लाभान्वित हो रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जिन किसानों को अब तक PM किसान सम्मान योजना का लाभ किसी वजह से नहीं मिला…उनके पात्र पाए जाने पर पिछली किश्तें भी मिलेंगी.

Related Articles

Back to top button