यूपी सरकार के कई मंत्री लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, इन सीटों पर खास नजर !

बीजेपी प्रदेश संगठन कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहा है. लोकसभा का चुनाव उन मंत्रियों को लड़ाया जाएगा जो अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं.

लखनऊ; 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से जुट गई है. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है. वहीं, 24 के चुनाव को लेकर खाका भी हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रदेश संगठन कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहा है. लोकसभा का चुनाव उन मंत्रियों को लड़ाया जाएगा जो अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं.

प्रदेश संगठन मंत्रियों को जिन सीटों से चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है, उनमें से रायबरेली, प्रयागराज, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, बरेली, बलिया, मैनपुरी की लोकसभा सीट प्रमुख हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इसको लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद ही बीजेपी प्रदेश संगठन इस विषय को लेकर अंतिम निर्णय लेगा.

Related Articles

Back to top button