अखिलेश ने बना लिया मन, शीघ्र घोषित होगी सपा की प्रदेश कार्यकारिणी, इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी !

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सपा की प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन करेंगे. इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है. अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन कर रह हैं.

लखनऊ; 2024 के आम चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी भी इसी क्रम में बड़ी तैयारियों में लगी है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सपा की प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन करेंगे. इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है. अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन कर रह हैं. प्रदेश कार्यकारिणी में जातीय संतुलन साधने के लिए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में अखिलेश यादव के अलावा सपा महासचिव शिवपाल सिंह, यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अहम भूमिका मानी जा रही है. कई वर्षों तक सपा से बाहर रहे शिवपाल सिंह की वापसी से पार्टी को मजबूती मिली है. आगामी लोक सभा चुनाव में सपा को इसका फायदा भी मिल सकता है.

लेकिन, निकाय चुनाव में हुए टिकट वितरण में शिवपाल समर्थकों को पार्टी ने कुछ खास तबज्जो नहीं दी थी, जिसके चलते कई शिवपाल समर्थक बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब प्रदेश कार्यकारिणी में शिवपाल समर्थक नेताओं को स्थान मिलता है या नहीं इस पर संशय बरकरार है.

Related Articles

Back to top button