ओपी राजभर ने SP-BSP पर लगाया बड़ा आरोप, नए संसद भवन को लेकर भी कही बड़ी बात !

ओपी राजभर ने विपक्ष दलों पर बड़ा निशाना साधा है. राजभर ने सपा व बसपा पर बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया है.

लखनऊ; अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने विपक्ष दलों पर बड़ा निशाना साधा है. राजभर ने सपा व बसपा पर बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया है. ओपी राजभर ने कहा सपा व बसपा बीजेपी के साथ मिली हुई हैं. उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों को ED और CBI का डर सताता रहता है.

इसलिए बीजेपी को अंदर खाने से समर्थन करती हैं. वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि BJP ने बेईमानी से चुनाव जीता है. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को निकाय चुनाव जिताने के लिए DM और मंत्रियों ने मदद किया.

ओपी राजभर ने कहा कि BJP की नीतियों से जनता प्रभावित नहीं है. नई संसद का उद्घाटन पीएम मोदी करें इसमें मुझको कोई भी आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि जब मैंने दलित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था, तो अखिलेश यादव ने मुझ पर हमला किया था… कि आपने एक दलित को वोट क्यों दिया? राजभर ने कहा संसद भवन मामले पर अखिलेश यादव सिर्फ़ राजनीति करते हैं.

Related Articles

Back to top button