
रुड़की– रुड़की के बेलडा गांव का माहौल इस वक्त बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आ रहा है. बेलडा गांव में हुए बवाल में जमकर पत्थरबाजी के बाद अब माहौल शांतिपूर्ण है. गांव में इस वक्त भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है पुलिस गांव की गली-गली में गश्त कर रही है.
पुलिस ने 30 से 40 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है. गांव में पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कर रही है.वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है.गांव में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है.
इस समय माहौल को देखते हुए बाहरी लोगों का प्रवेश भी पुलिस ने बंद किया हुआ है.और गांव में धारा 144 लागू की हुई है.एसपी और डीएम भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.वहीं मामले में पुलिस ने करीब 300 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है.









