डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जातिगत जनगणना को लेकर एक्स पर लिखा ,”लोकतंत्र का मतलब ही गणना है”

देश में इस वक्त जातिगत जनगणना का मुद्दा जोर पकड़े हुए है । कई विपक्षी दल जातीय जनगणना कराने पर जोर दे रहे है । इसी मुद्दे पर सत्ता पक्ष और समाजवादी पार्टी में बुधवार को तीखी नोकझोक हुई थी ।

देश में इस वक्त जातिगत जनगणना का मुद्दा जोर पकड़े हुए है । कई विपक्षी दल जातीय जनगणना कराने पर जोर दे रहे है । इसी मुद्दे पर सत्ता पक्ष और समाजवादी पार्टी में बुधवार को तीखी नोकझोक हुई थी । समाजवादी पार्टी ने सत्ता पक्ष पर पिछड़ा विरोधी होने और सदन में गलत बयानी का आरोप लगाया था । जिसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा था हम जातिगत जनगणना के पक्ष में है , वहीं अब केशव मौर्या ने आज शनिवार को जातिगत जनगणना को लेकर एक्स पर ट्वाट किया है ।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा लोकतंत्र में गणना की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फिर चाहे वह मतगणना, जनगणना हो या जातीय जनगणना। इन सभी गणनाओं से ही लोकतंत्र मज़बूत होता है। लोकतंत्र का मतलब ही गणना है।

Related Articles

Back to top button