Election Results 2023 LIVE Update: सेमीफाइनल शुरू, उत्तर भारत के राज्यों में BJP आगे, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत, यहां देखें पल-पल की अपडेट

Election Results 2023 LIVE Update: सेमीफाइनल शुरू, उत्तर भारत के राज्यों में BJP आगे, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत, यहां देखें पल-पल की अपडेट

Election Results 2023 LIVE Update: हाल ही में पांच राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के लिए रविवार को नतीजे आएंगे। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजे तीन दिसंबर को आ जाएंगे। जबकि मिजोरम विधानसभा चुनाव का परिणाम चार दिसंबर को आएंगे।  

बता दें कि सात नवंबर से 30 नवंबर तक पांच राज्यों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव सम्पन्न होने के बाद कई न्यूज एजेंसियों ने एग्जिट पोल भी जारी किए थे। जिसमें कही भाजपा तो कहीं कांग्रेस की उम्मीद जताई जा रही है। आज नतीजे आने के बाद फैसला हो जाएगा कौन सी पार्टी कहां जीत दर्ज कर रही है।

एमपी में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने जा रही, शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

रुझानों में बहुमत के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइड पर पोस्ट कर लिखा एमपी में भाजपा बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने लिखा, “‘भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’। आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi  जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।”

4 राज्यों में रुझान

मध्य प्रदेश में 99 सीटों पर कांग्रेस, 128 सीटों पर बीजेपी आगे।
छत्तीसगढ़ में 55 सीटों पर कांग्रेस, 33 सीटों पर भाजपा आगे।
राजस्थान में 101 सीटों पर भाजपा, 83 सीटों पर कांग्रेस आगे।
तेलंगाना में 61 सीटों पर कांग्रेस, 35 सीटों पर बीआरएस आगे। वहीं, 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

राजस्थान में बहुमत के करीब बीजेपी

राजस्थान विधानसभा चुनाव में रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के करीब है। पार्टी 199 सीटों में से 98 सीटों पर आगे चल रही है। वही, कांग्रेस 89 सीटों पर आगे चल रही है।

4 राज्यों में वोटों की गिनती जारी, देखें रुझान

  • मध्य प्रदेश में 89 सीटों पर कांग्रेस और 129 सीटों पर बीजेपी आगे।
  • छत्तीसगढ़ में 52 सीटों पर कांग्रेस और 34 सीटों पर भाजपा आगे।
  • राजस्थान में 95 सीटों पर भाजपा और 93 सीटों पर कांग्रेस आगे।
  • तेलंगाना में 60 सीटों पर कांग्रेस और 36 सीटों पर बीआरएस आगे। वहीं, तेलंगाना में 11 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

रुझान-एमपी में बीजेपी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुमत में

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार भाजपा को बहुमत मिल गया है। यहां बीजेपी 114 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 97 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस 46 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में कांटे की टक्कर है। यहां भाजपा 99 और कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है।

4 राज्यों में वोटों की गिनती जारी, देखें रुझान

  • मध्य प्रदेश में 74 सीटों पर कांग्रेस और 110 सीटों पर बीजेपी आगे।
  • छत्तीसगढ़ में 48 सीटों पर कांग्रेस और 34 सीटों पर भाजपा आगे।
  • राजस्थान में 98 सीटों पर भाजपा और 94 सीटों पर कांग्रेस आगे।
  • तेलंगाना में 52 सीटों पर कांग्रेस और 34 सीटों पर बीआरएस आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी चार सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तर भारत के 3 राज्यों में BJP आगे

उत्तर भारत के तीनों चुनावी राज्यों-राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में BJP आगे चल रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखई दे रही है।

मध्य प्रदेश की VIP सीटों पर ये नेता चल रहे आगे

बुधानी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान (सीएम), दतिया विधानसभा सीट से नरोत्तम मिश्रा (गृहमंत्री) पीछे चल रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया सोशल मीडिया साइट पर लिखा आज जनादेश का दिन है। जनता जनार्दन को प्रणाम। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं।

4 राज्यों के रुझान एक नजर में

मध्य प्रदेश में 66 सीटों पर कांग्रेस आगे, जबकि बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में 22 सीटों पर कांग्रेस आगे। वहीं, बीजेपी 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
राजस्थान में 67 सीटों पर भाजपा आगे आगे चल रही है, जबकि 32 सीटों पर कांग्रेस।
तेलंगाना में 21 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि 11 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

राजस्थान के शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त

राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बीजेपी में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। विद्याधरनगर से दीया कुमारी आगे। आदर्शनगर से रफीक खान आगे चल रहे। किशनपोल से अमीन कागजी आगे चल रहे। टोंक से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। झालरापाटन से वसुंधरा राजे आगे चल रहीं हैं। झोटवाड़ा सीट से राज्यवर्धन राठौड़ आगे चल रहे हैं। सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। अलवर के तिजारा से महंत बालक नाथ आगे चल रहे हैं। केकड़ी से कांग्रेस के रघु शर्मा आगे चल रहे हैं। दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा आगे चर रहे हैं। राजस्थान में BJP 57, कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीशगढ़ के सीएम भूपेश बघेल चल रहे पीछे

छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी के विजय बघेल आगे हैं।

के चंद्रशेखर राव दोनों सीटों पर पीछे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दोनो सीटों से पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान के ये बड़े नेता चल रहे आगे

राजस्थान में सचिन पायलट, वसुंधरा राजे और राज्यवर्धन राठौड़ आगे चल रहे हैं। 

सभी राज्यों के लिए आने लगे रुझान

चारों राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रुझान आने लगे हैं। मध्य प्रदेश में 9 पर भाजपा और 12 पर कांग्रेस आगे है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 12 तो 11 पर कांग्रेस आगे चल रही है। राजस्थान में भाजपा 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।

राजस्थान का पहला रुझान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती में रुझान आ गया है, जिसमें कांग्रे आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश का पहला रुझान कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का रुझान आने लगा है। पहले रुझान में कांग्रेस आगे है।

काउंटिंग शुरू, पहले की जा रही पोस्टल बैलेट की गिनती

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। इस दौरान सभी राज्यों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पोस्टल बैलेट के बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी। मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों, तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों और
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए आज नीतीजे आने हैं।

नतीजों से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जेएंगे। इससे पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इसमे कांग्रेस और भाजपा सबसे आगे हैं। चारों राज्यों में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता सुपर एक्टिव हैं। खरीद फरोख्त से बचने के लिए छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में रिसॉर्ट बुक हो गए हैं।

नतीजों से पहले कांग्रेस पार्टी दफ्तर के बाहर बज रहे ढोल नगाड़े

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ऑफिस के बाहर ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। वहां पर कार्यकर्ता अलग-अलग अंदाज में पहुंच रहे हैं। कोई हनुमान तो कोई कृष्ण बनकर पहुंच रहे हैं। पार्टी दफ्तर के बाहर रामराज्य के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।

क्या इस बार बदलेगा राजस्थान का ये रिवाज?

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था। वहीं एग्जिट पोल की माने तो भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। राजस्थान में काफी दिनों से यह प्रथा चली आ रही है, कि सरकार रिपीट नहीं होती। इस बार यदि कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तो यूपी की तरह राजस्थान का भी यह रिवाज बदल जाएगा।

Related Articles

Back to top button