IMD Weather Forecast: बारिश के बाद गिरेगा पारा, UP के कई जिलों में हो सकती है बर्फबारी

IMD Weather Forecast: बारिश के बाद गिरेगा पारा, UP के कई जिलों में हो सकती है बर्फबारी

IMD Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में गलन बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ तेजी से पारा गिरेगा। उत्तराखंड के कई जिलों-उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं। बागेश्वर जनपदों में भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। वहीं, रविवार को 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिससे पारा गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंच सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश का मौसम एक फिर से बदलेगा। जिससे ठिठुरन बढ़ेगा। इसके साथ ही कई जिलों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button