
BSP प्रमुख मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। बसपा प्रमुख ने रविवार को विभिन्न राज्यों से बुलाए गए पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में घोषणा की। बैठक लखनऊ स्थित 12 माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।
कौन है आकाश आनंद
आकाश की राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी। उसी वर्ष सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ मंच पर दिखे थे। वर्तमान में आकाश पार्टी के नेशनल के कोऑर्डिनेटर हैं। मायावती ने ही साल 2017 में सहारनपुर रैली में आकाश को लांच किया था।
आकाश के लांचिक के बाद यूपी में बसपा लगातार कमजोर हुई। जहां, 2017 और 2019 में पार्टी को बड़ी हार हुई तो वहीं 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही सिमट गई।









