विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, बोले-नागरिक खुशहाल तभी देश की तरक्की

उन्होने कहा कि 9 साल में देश की तस्वीर बदल गई। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही हैं, 2047 में भारत विकसित देश होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर मिलता था, आज सबका साथ सबका विकास हकीकत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी लाभ दिया जा रहा है। यूपी में 55 लाख गरीबों के आवास बने हैं, 9 साल में देश की तस्वीर बदल गई। उन्होने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही हैं, 2047 में भारत विकसित देश होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत को पहचान मिली, आयुष्मान कार्ड से लोगों को इलाज मिल रहा है। उन्होने कहा कि नागरिक खुशहाल होंगे तभी देश की तरक्की होगी।

Related Articles

Back to top button