
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज जनपद हापुड़ पहुंचे। जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ओमप्रकाश राजभर ने शोषित वंचित जागरूकता महासम्मेलन में भाग लिया। जनपद हापुड़ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने इस दौरान कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेतृत्व में शोषित वंचित महासम्मेलन पूरे देश में हम लोग चला रहे हैं। बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार कैसे मिले। आपस में भाईचारा कैसे रहे। इसको लेकर हम पूरे देश में कार्यक्रम चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब एक मरा हुआ आदमी चार आदमियों को इकट्ठा कर सकता है तो जिंदा आदमी दो कई लोगों को इकट्ठा कर सकता है। आगामी लोकसभा चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए के साथ हैं। उत्तर प्रदेश में 80 सीट जीतने के लिए हम सब लोग मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। जब सीट का बंटवारा होगा तो हम आपको बता देंगे कि हम किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब इस देश में एक देश एक राशन कार्ड का कानून बन सकता है। एक देश एक चुनाव का कानून बनाने की बात हो सकती है तो एक देश और एक समान शिक्षा का कानून क्यों नहीं हो सकता। आज 2 तरीके की शिक्षा है। गरीब का बेटा सरकारी स्कूल में क से कबूतर को आ पढ़ता है। और अमीर का बेटा कैसे कंप्यूटर पड़ता है। जो शिक्षा प्राइवेट में मिल रही है। जो पाठ्यक्रम प्राइवेट स्कूलों में है। वही पाठ्यक्रम गरीब का बेटा भी पढ़े। सभी जगह एक समान शिक्षा लागू हो। इसके लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं। गरीबों का इलाज फ्री हो। तमाम योजनाएं बन रही हैं। एक कानून बन जाए। कोई भी गरीब किसी भी जाति का हो। उनका इलाज फ्री हो। इसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं।
गठबंधन को लेकर बात करते हुए राजभर ने कहा कि हम लोगों के गठबंधन का तो अपने रिजल्ट देख लिया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हम जीतेंगे। 350 सीट जीतने पर हम लोग काम कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन पर बोले राजभर की वह जनता को ठगने वाले लोग हैं। जनता के पैसे को लूटने वाले लोग हैं। वह लोग अपनी जान बचाने के लिए सीबीसीआईडी से गोल बनाए हैं। अभी आपने देखा कि छत्तीसगढ़ में एक नेता के यहां 300 करोड रुपए छोटी मशीन गिनते गिनते गर्म हो गई। उसके बाद बड़ी मशीन मंगाई। वह भी नोट गिनते गिनते गर्म हो गई। अभी भी नोट की गिनती चालू है। आप बताइए पैसा किसका है। क्यों इतना पैसा ब्लैक मनी रखा गया है। इसी बात को लेकर लोगों ने गठबंधन बनाया है। उन उन्हें डर सता रहा है। की जांच होगी तो हम लोग फंस जाएंगे। सरकार को हटाया जाए। नहीं तो जान नहीं बचेगी। 2024 में हम 80 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। जब 80 सीट का बंटवारा होगा तो जो हम लोगों की हैसियत है। उसके हिसाब से हम लोग बैठकर बात करेंगे।
संसद की सुरक्षा पर चूक को लेकर बोले राजभर ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसमें जो चूक हुई है। दोबारा इस तरीके की घटना नहीं होनी चाहिए। जो वंचित शोषित लोगों का अधिकार लूट रहे हैं। उनको डरा धमका रहे हैं। ऐसे लोग उनका हक लूटेंगे। उन्हें डराएंगे धमकाएंगे। तो हम शंकर भगवान के पुजारी हैं। हम श्राप देते हैं। तो पीलिया हो जाएगा। जब पीलिया हो जाएगा तो ठीक भी नहीं होगा। जब तक वह पीला झंडा नहीं पकड़ेंगे। जिस दिन कैबिनेट का विस्तार होगा। उस दिन हम सरकार में शामिल होंगे। एक देश एक कानून कानून पर बोले राजभर यह लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है।
रिर्पोट – मोहित चौधरी









