हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सीएम योगी की जमकर की तारीफ, बोली-यूपी में शो करने में उन्हें अब नहीं डर लगता

अब यूपी में दंगे,फसाद और विवाद नहीं होता हैं। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकार में अब हिंसा जैसी घटना भी नहीं होती है। अपराधी अपराध करने से डरता है ।

यूपी के बलिया के ददरी मेला में शिरकत करने मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहुंची। इस दौरान उन्होनें मीडिया से बात की और मीडिया से बात करते हुए यूपी के मुखिया सीएम योगी की जमकर तारीफ की । सीएम योगी की खूब सराहना की।

सपना चौधरी ने कहा सीएम योगी के कार्यकाल में यूपी में काफी परिवर्तन हुआ है । उन्होंने आगे कहा कि पहले यूपी में शो करने में उन्हें डर लगता था। सपना चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहले शो के दौरान यूपी में विवाद खड़ा हो जाता था। लेकिन अब यूपी में दंगे,फसाद और विवाद नहीं होता हैं। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकार में अब हिंसा जैसी घटना भी नहीं होती है। अपराधी अपराध करने से डरता है ।

इसी दौरान सपना चौधरी ने भोजपुरी को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा भोजपुरी मेरी मां की तरह ही है। पूरे बिहार से मैं जुड़ी हुई हूं, क्योंकि मुझे बनाने में बिहार का योगदान ज्यादा रहा है। यहां की ऑडियंस मुझे शुरू से ही प्यार देती आई है। सपना चौधरी ने कहा कि मैं अब यूपी में सुरक्षित महसूस करती हूं। बता दें कि सपना चौधरी बलिया में ददरी मेला में शिरकत करने पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button