
IIT Delhi में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 1000 से अधिक छात्रों कैंपस प्लेसमेंट हुआ। देश विदेश से आईं कंपनियां स्टूडेंट को अच्छे पैकेज पर हायर किया। पहले चरण के कैंपस प्लेसमेंट में कुल 370 से अधिक कंपनियों ने एक हजार से अधिक छात्रों को ऑफर लेटर दिया। वहीं, दूसरे चरण का आयोजन जनवरी में होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्रों को 50 से अधिक विदेश में जॉब ऑफर हुए हैं। 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां- कांग, जापान, नीदरलैंड, सिंगापुर, साउथ कोरिया, ताइवान, यूएई, यूके और यूएस की कैंपस प्लेसमेंट के लिए आई थीं।
इन कंपनियों ने दिए सबसे अधिक जॉब
आईआईटी दिल्ली में पहले चरम के प्लेसमेंट में जिन कंपनियों ने सबसे अधिक जॉब ऑफर किए उनमें-एयर इंडिया, माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, गोल्डमैन सैच्स, बजाज ऑटो और ओला इलेक्ट्रिक का नाम शामिल है। इस बार ज्यादातर छात्रों को उनके कोर सेक्टर में ही नौकरी मिली।









