Hit and Run Case Protest: हिट एंड रन केस में वाहन चालकों का चक्का जाम, पेट्रोल पंप लगी कतारें, खत्म हो रहे स्टॉक

Hit and Run Case Protest: उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड व अन्य कई राज्यों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।

Hit and Run Case Protest: हिट एंड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड व अन्य कई राज्यों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से अब कई पेट्रोल पंप पर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लग गया है।

सुबह से ही पेट्रोल पंप पर कतार लगी है। बस और ट्रकों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि पंजाब और लुधियाना में कई पेट्रोल पंप आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लग गया। पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

आप को बता दें कि नए कानून के तहत टक्कर टक्कर भागने और दुर्घटना की सूचना ने देने पर वाहन चालकों को 10 साल की जेल की सजा और सात लाख रुपए के जुर्माने का प्राविधान है। इससे पहले धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) में आरोपी को सिर्फ दो साल की जेल का प्रावधान था।

Related Articles

Back to top button