
Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर खबर गलत है। ईडी ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। बता दें कि शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश न होने के बाद राजनीतिक गलियारों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की चर्चाएं तेज हो गई थी। आज सुबह दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर की ओर जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया है। हालांकि अब खोल दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी अंदर जाने से रोक दिया गया था।
आप नेता आतिशी ने दावा किया था कि सीएम केजरीवाल के आवास को घेरा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास जाने का रास्ता रोक दिया गया है।
सूचना मिलते ही आप नेता पार्टी दफ्तर पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह तो साफ है यदि ईडी अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचती है, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, बीजेपी ने ईडी के समन पर अरविंद केजरीवाल के पेश न होने पर सवाल खड़ा किए हैं। भाजपा दिल्ली इकाई के चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया सा बात करते हुए बताया कि ईडी के सामने पेंशन न होकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें देश के प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।
बता दें कि ईडी ने शराब नीति घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को तीन बार समन भेजा लेकिन अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। ईडी ने पहला नोटिस दो नवंबर को, दूसरा 21 दिसंबर को और तीसरा तीन जनवरी को नवंबर को जारी किया था। लेकिन अरविन्द केजरीवाल पेश होने से इनकारी कर दिया। अब उनकी पार्टी को केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर सता रहा है।









