Delhi Excise Policy: हाईकोर्ट पहुंचे संजय सिंह, याचिका दायर कर लगाई जमानत की गुहार

संजय सिंह 13 अक्टूबर से ही न्यायिक हिरासत में हैं। दिसंबर में कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। संजय सिंह दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत खारिज करने के फैसले को चुनौती दिया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय सिंह को चार अक्टूबर, 2023 को अरेस्ट किया था।

गौरतलब है कि संजय सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने 22 दिसंबर को याचिका खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। संजय सिंह 13 अक्टूबर से ही न्यायिक हिरासत में हैं। दिसंबर में कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था। राउज एवेन्यू कोर्ट इसी मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था।

संजय सिंह हाईकोर्ट ऐसे समय में याचिका दायर की है, जब इस मामले को लेकर ईडी काफी सक्रिय है। दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इस मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button