आप – कांग्रेस के गठबंधन पर लगी मुहर, दिल्ली में तीन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में....

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी, शेष तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम में और आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

साथ ही, AAP गुजरात में भरूच और भावनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत आप ने चंडीगढ़ और दक्षिण गोवा की सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं।

सीटों का बंटबारा कुछ इस प्रकार है

  • दिल्ली: कांग्रेस 3, आप 4
  • गुजरात: कांग्रेस 24, आप 2
  • हरियाणा: कांग्रेस 9, आप 1
  • गोवा: कांग्रेस 2, आप 0
  • चंडीगढ़: कांग्रेस 1, आप 0

2014 और 2019 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें बीजेपी ने जीती थीं. 2019 में, कांग्रेस पांच सीटों – पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक – में दूसरे स्थान पर रही और AAP दो सीटों – उत्तर पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में दूसरे स्थान पर रही।

Related Articles

Back to top button