
इंडिया गठबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। सीट बंटवारे पर पार्टियों के रूठने और मनाने का दौर जारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस यानी एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें विपक्षी गुट इंडिया में जाने से पहले अगर पता होता कि उन्हें सहयोगियों को कमजोर बनाना होगा, तो शायद इसमें कभी शामिल नहीं होते।
उमर अब्दुल्ला का ये बयान विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच आया है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने मंगलवार को कहा था कि वो कश्मीर घाटी में सभी तीन लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों की तीन सीटों पर फैसला करने के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। दोनों पार्टियां विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की सदस्य हैं।









